फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman doctor crushed the young man by the car and dragged hundred meters

महिला डॉक्टर ने कार से युवक को कुचला, सौ मीटर घसीटा

Wed, 23 Jan 2019 05:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 23 Jan 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
woman doctor crushed the young man by the car and dragged hundred meters
(सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कार सवार महिला डॉक्टर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। टक्कर से युवक का कंबल कार में फंस गया था और वह करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। लोगों के शोर मचाने पर महिला डॉक्टर ने कार रोकी। लोग घायल को पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर कार जब्त कर ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 निवासी डॉक्टर आशिमा भल्ला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसडीएम कार्यालय झंडेवालान के पास कबाड़ी का काम करने वाले संजय ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वह दुकान पर था। सामने एक युवक कंबल ओढ़कर सड़क पार कर रहा था। करोलबाग की तरफ तेज रफ्तार से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। युवक का कंबल कार में फंस गया और वह कार के साथ करीब सौ मीटर घिसटता चला गया। उसका कहना है कि महिला कार भगाकर ले जाने की कोशिश कर रही थी। घटना देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो महिला ने कार रोकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से शव कब्जे में कर लिया। पुलिस के मुताबिक, युवक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed