फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman dies due to fire after LPG leakage

गैस लीक होने से लगी आग, महिला की मौत

Wed, 02 Jul 2014 09:51 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
woman dies due to fire after LPG leakage

दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह गैस लीक होने से घर में आग लग गई। हादसे में माया देवी (55) की मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला को बचाने के दौरान उसके बुजुर्ग मकान मालिक बलराज (60) और उनका बेटा अंकित (19) बुरी तरह झुलस गए।

पीसीआर कर्मियों ने उन्हें एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खाना बनाने के लिए जलाई थी गैस

woman dies due to fire after LPG leakage

पुलिस के मुताबिक मायादेवी सी-81, पहली मंजिल, न्यू अशोक नगर विस्तार में किराए पर रहती थीं। पति अशोक प्रसाद नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

घर से चंद कदमों की दूरी पर ही मायादेवी का बेटा राकेश पत्नी के साथ अलग रहता है। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मायादेवी घर पर अकेली थीं।

बताया गया है कि जैसे ही उन्होंने खाना बनाने के लिए रसोई गैस जलाई, तभी घर में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निकाली लाश

woman dies due to fire after LPG leakage

शोर सुनकर मकान मालिक बलराज और उनका बेटा अंकित वहां आ गए। माया को बचाने की कोशिश में दोनों झुलस गए।

आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को वहां से निकाल लिया, लेकिन आग की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से शव को निकाला और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed