{"_id":"682e0bebae9853c3660e7f5c","slug":"woman-dies-and-child-injured-after-railing-falls-in-greater-noida-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में आंधी का कहर: ग्रिल गिरने से महिला का सिर धड़ से अलग, नाती गंभीर रूप से घायल; कई वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में आंधी का कहर: ग्रिल गिरने से महिला का सिर धड़ से अलग, नाती गंभीर रूप से घायल; कई वाहन क्षतिग्रस्त
Wed, 21 May 2025 10:52 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 21 May 2025 10:52 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज बारिश और आंधी के कारण मिग्सन अल्टिमो में रेलिंग गिरने से एक महिला की मौत और एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, गैलेक्सी वेगा और अजनारा होम्स में रॉड और पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
रेलिंग गिरने से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओमीक्रॉन तीन स्थित मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में बुधवार रात आई आंधी से बड़ा हादसा हो गया। आंधी से गिरी ग्रिल से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि नाती भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, निवासियों ने बिल्डर पर भी लारपरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सोसाइटी के टावर सन-4 में जितेंद्र अपने परिवार के साथ रहते है। बुधवार रात उनकी सांस सुनीता (50) अपने दो साल के नाती के साथ सोसाइटी में टल रही थी। आंधी आने पर वो टावर के अंदर की तरफ दौड़ कर जा रही थी, तभी 22वीं मंजिल पर रखी ग्रिल उनके ऊपर आ गिरी। ग्रिल से बुजुर्ग महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि नाती भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर उसे वहां से नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसके भी सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में रोष है। उनको आरोप है कि ग्रिल को शॉफ्ट के ऊपर रखा गया था, ताकि पानी या अन्य सामान अंदर नहीं जा सके, लेकिन ग्रिल को स्थायी तौर पर नहीं लगी थी। इस कारण तेज हवा के कारण नीचे गिर गई। पूर्व में भी कुछ सामान इसी तरह नीचे गिरने की घटना हो चुकी है। बिल्डर अगर अपनी जिम्मेदारी उठाता तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद से निवासियों में काफी रोष है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जगह-जगह वाहन क्षतिग्रस्त, सड़कें भी रही बाधित
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में पास की निर्माणाधीन परियोजना से लोहे की रॉड गिरने के कारण 4 से 5 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इसके साथ ही अजनारा होम्स सोसाइटी के पास पेड़ गिरने से चार-पांच गाड़ियों के शीशे टूटे। इसके साथ ही एटीएस के पीछे नाले में गाड़ी गिर गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार लोग सुरक्षित है। वहीं जारचा में पेड़ गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दादरी की जीटी रोड भी पेड़ गिरने से काफी देर तक जाम रही। कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुल सका। वहीं ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टर की मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल गिर गए। कई पेड़ के गिर जाने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुईं।