फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman died suspicious condition in bulandshahr

जलती चिता से निकाला विवाहिता का शव, पिता और भाई को बंधक बनाने का आरोप

Mon, 28 Oct 2019 06:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Woman died suspicious condition in bulandshahr
महिला का जलती चिता से निकाला शव - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने पर ससुराल पहुंचे पिता और भाई को ससुरालियों ने कमरे में बंधक बना लिया और दोनों के विरोध के बावजूद ससुरालियों ने विवाहिता को श्मशान ले जाकर मुखाग्नि दे दी। 
विज्ञापन


बंधनमुक्त होकर गांव के लोगों के साथ श्मशान पहुंचे पिता पुत्र के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाकर चिता की आग को बुझवाया और विवाहिता के अधजले शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सास, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी राजपाल पुत्र मथुरा सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूनम की शादी वर्ष 2007 में चोला चौकी क्षेत्र के गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मुरारी से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुष्पेंद्र के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका पूनम विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पुष्पेंद्र पूनम को प्रताड़ित करता था। वह उसे घरेलू खर्च तक नहीं देता था। बताया कि कई बार उन्होंने पुष्पेंद्र की आर्थिक रूप से सहायता की, मगर फिर भी वह पूनम को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आया। 

शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे उन्हें उसके पुत्र सतवीर को सूचना मिली की पूनम की उसके ससुरालियों ने हत्या कर दी है। सूचना पर वह बेटे सतवीर के साथ पूनम की ससुराल पहुंचा। बताया कि वह ससुराल पहुंचे तो पूनम चारपाई पर मृत पड़ी हुई थी। 

पूछने पर पुष्पेंद्र ने बताया कि पूनम ने फांसी लगा ली है। हम उसका अंतिम संस्कार करने ले जा रहे हैं। इसका विरोध करने पर पुष्पेंद्र ने गांव के लोगों के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और पूनम के शव को श्मशान ले गए। 

सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने उन्हें बंधन मुक्त कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब वह गांव के लोगों के साथ श्मशान पहुंचे तो ससुरालियों ने पूनम के शव को चिता पर रखकर आग लगा दी थी। 

विरोध करने पर पुष्पेंद्र ने गांव के लोगों के साथ मिलकर उनके व उनके गांव के लोगों के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाकर चिता की आग को बुझवाया और पूनम के शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 

बताया कि पुष्पेंद्र ने अपनी मां और भाभी के साथ मिलकर पूनम की हत्या की है। मृतका का तीन वर्ष का एक बेटा बताया गया है। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के पिता की तहरीर पर पति पुष्पेंद्र, समेत सास और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed