फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman died on road accident and her husband injured very seriously

दुखद! बेटी की विदाई के बाद मां की मौत

Sun, 06 Jul 2014 08:06 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
woman died on road accident and her husband injured very seriously

हरियाणा के पुन्हाना में बेटी की शादी के बाद उसे विदा कर घर लौटते वक्त हुई सड़क दुर्घटना में लड़की की मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता, भाई व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां पिता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई हैं। पुलिस ने मां का शव पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस आगे कार्यवाही में जुटी है। इस घटना के बाद से ही पुन्हाना में मातम छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि दंपत्ति अपनी बेटी को विदा कर घर भी नही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर में जा घुसी कार

woman died on road accident and her husband injured very seriously

शुक्रवार को पुन्हाना निवासी रामऔतार सिंगलहेडियां की बेटी की शादी फरीदाबाद फार्म हाउस में थी। शनिवार को वह बेटी को विदा कर पत्नी सुषमा देवी, बेटे सौरब गर्ग व पुत्रवधू के साथ गाड़ी में फरीदाबाद से पुन्हाना आ रहे थे।

गाड़ी को सौरब चला रहा था। वह पुन्हाना के निकटवर्ती गांव सिंगार में पंहुचे, तो सड़क पर खड़ा डंपर सौरब को नहीं दिखाई दिया। जिससे गाडी डंपर के नीचे घुस गई।

तेज रफ्तार कार की डंपर से टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद गाड़ी के पीछे बैठी लड़की की मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आगे बैठे उसके पिता रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

गम में नहीं खुलीं दुकानें

woman died on road accident and her husband injured very seriously

पुलिस ने घायल रामऔतार को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में सौरब व उसकी पत्नी को भी चोटे आई हैं। जिन्हें पुन्हाना के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
पुन्हाना निवासी रामौतार सिंगलहेडिया व उसका लड़का सौरब पुन्हाना में जूतों की दुकान चलाते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुन्हाना में शनिवार को शू एसोसिएशन ने सभी दुकाने बंद रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed