फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman death in family planning operation

परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

Fri, 28 Nov 2014 09:50 PM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
woman death in family planning operation

छत्तीसगढ़ के परिवार नियोजन कैंप में हुई महिलाओं की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि हरियाणा में भी लापरवाही उजागर हो गई। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव मोहना में परिवार नियोजन शिविर में ऑपरेशन के करीब एक घंटे बाद एक महिला की मौत हो गई। गांव में शिविर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया था। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। घटना उजागर होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल लाया गया। देर शाम तक डॉक्टरों ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी की, मामले की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गांव मोहना निवासी राजबाला शुक्रवार दोपहर को गांव में लगे शिविर में ऑपरेशन के लिए आई थी। इससे पूर्व उसकी सामान्य जांच की गई। इसके बाद दोपहर करीब ३:३० बजे उसका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसबंदी के ऑपरेशन के बाद महिला ने दम तोड़ दिया

woman death in family planning operation

ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो मौजूद डॉक्टरों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। साथ ही महिला को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पास के निजी मेडिकल कॉलेज कम अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद सभी अधिकारी सकते में आ गए। मामले की जानकारी मुख्यालय तक दे दी गई।

उधर, महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के पति सुखबीर का कहना है कि डॉक्टरों ने कहीं न कहीं लापरवाही बरती है। मौके पर मोहना स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज डॉ. श्रुतिकांत पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को बीके अस्पताल भिजवाया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरएन स्वामी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। अभी इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहा जा सकता है।

मार्च २०१४ में गांव मंझावली निवासी मिथिलेश की मौत भी परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद हुई थी। मामले पर परिजनों ने प्रदर्शन किया था। वर्तमान में भी मामले को लेकर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed