फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dead body found in Sack in usaman pur

बोरे में मिली महिला की लाश की हुई पहचान, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप

Wed, 04 Jul 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman dead body found in Sack in usaman pur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उस्मानपुर इलाके में बीते रविवार को बोरे में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को महिला की शिनाख्त खजूरी निवासी पूजा (35) के रूप में की गई। परिजनों ने पूजा के पति और ससुराल के अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का शक जताया है। पूजा का पति घर से गायब है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को उस्मानपुर थाना पुलिस को पार्क के गेट पर बोरे में बंद महिला की लाश मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। मंगलवार को महिला की पहचान खजूरी निवासी पूजा के रूप में की गई। पूजा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दस साल पहले पूजा की शादी खजूरी निवासी गौरव शर्मा के साथ हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन

  
आरोप है कि तीन साल पहले गौरव ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। उसके बाद से आए दिन वह पूजा की पिटाई करने लगा। घरेलू कलह की वजह से पूजा दो माह से करावल नगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को पूजा गौरव से मिलने गयी थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं आयी तो परिजनों ने करावल नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। रविवार को पूजा का शव उस्मानपुर थाने इलाके में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि गौरव आपराधिक प्रवृति का है। उसने ही पूजा को अपने ससुराल बुलाकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed