फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman constable murdered in Palam, youth living with absconding

पालम में महिला कांस्टेबल की हत्या, साथ रह रहा युवक फरार

Thu, 16 Jul 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
Woman constable murdered in Palam, youth living with absconding
CRIME SCENE

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार दोपहर महिला सिपाही प्रीति बेनीवाल (23) का शव उसके किराए के कमरे में बिस्तर से बरामद हुआ। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी, जबकि उसके साथ दो दिन से रह रहा युवक फरार है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रीति ने पालम गांव के मकान में चार दिन पूर्व ही कमरा किराए पर लिया था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई हैं। वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती होने के बाद प्रीति अकेली ही दिल्ली में रह रही थी। उसकी तैनाती तीसरी बटालियन में थी। 
विज्ञापन


बटालियन ने उसकी पोस्टिंग तिहाड़ जेल में डीडी एंट्री पर की थी। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह तिहाड़ से कमरे पर लौटी थी। बुधवार सुबह मकान मालिक ने देखा कि प्रीति के कमरे की कुंडी बाहर से लगी है। काफी देर बाद भी प्रीति बाहर नहीं निकली तो उसने दोपहर 12:12 बजे पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कमरा खोला तो प्रीति का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसकी जीभ बाहर निकली थी और गले पर भी निशान थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दो दिन से एक युवक उसके साथ रह रहा था। युवक भी रेवाड़ी का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वह फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

युवक की अगवा कर हत्या, नाले से मिला शव, एक गिरफ्तार

कृष्णा नगर इलाके में एक युवक की अगवा कर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त करण (28) के रूप में हुई। शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज ठाकुर (30) के रूप में हुई है। नीरज ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। 

बाद में शव को नाले में ठिकाने लगा दिया। उसकी निशानदेही पर करण का शव न्यू अशोक नगर के पास नाले से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने नीरज के पास से वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी भी बरामद की है। रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई को राजगढ़, कृष्णा नगर निवासी करण के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा कृष्णा नगर थाने में दर्ज कराया था। करण 10 जुलाई की रात से गायब था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सोमवार को कड़कड़डूमा इलाके से स्कूटी सवार युवक को दबोचा।

उसके पास पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर करण को अगवा किया था। बाद में गोली मारने के बाद उसके शव को पटपड़गंज इलाके में नाले में फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शव बहता हुआ पटपड़गंज से न्यू अशोक नगर पहुंच गया। 

पुलिस आरोपी नीरज से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी एक दूसरे के जानकार हैं। घटना वाले दिन मामूली विवाद के बाद दोनों ने करण को अगवा कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed