फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman caretaker arrested for stealing after making family unconscious by feeding them sleeping pills in parathas

Delhi NCR News: पराठे में नींद की गोलियां खिलाकर परिवार को बेहोश कर चोरी करने वाली महिला केयरटेकर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम विहार ईस्ट की घटना, मां-बेटी और नाती को बेहोश कर रुपये लेकर भागी
विज्ञापन

-पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला को बरेली यूपी से गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी गई एक महिला केयरटेकर ने परिवार के सदस्यों को खाने में नींद की गोली दे दी। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने पर आरोपी महिला घर से नकदी चुराकर भाग गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी केयरटेकर को बरेली यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी की शाम पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को एक घर में चोरी की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बीजी ब्लॉक पश्चिम विहार पहुंची। शिकायतकर्ता शीतल ने बताया कि महिला केयरटेकर ने घर से 30 से 40 हजार रुपये की चोरी की है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले मेरे पति का निधन हो गया था और उसके बाद में वह अपनी मां अविता रामेकर और बेटी सिधु निगम के साथ पश्चिम विहार में ही रहती है। उनकी मां दस दिन पहले घर पर सीढि़यों से गिर गई। उनके पैर में फैक्चर हो गया था। उनके सेवा के लिए उन्होंने 25 फरवरी को निहाल विहार की एक एजेंसी एंजल नर्सिंग हेल्थ केयर सर्विसेज से एक महिला केयर टेकर सोनिया सिंह को रखा। 26 फरवरी को बेटी के स्कूल से आने के बाद आरोपी महिला ने 2.30 बजे परिवार के सदस्यों को पराठे और चाय बनाकर दी। जिसे खाते ही तीनों बेहोश हो गए। 4 बजे होश आया तो सोनिया घर से अपना सारा सामान लेकर जा चुकी थी। उसके बैग से 36 हजार रुपये गायब थी। मां ने एक दोस्त पारस को फोन कर बुलाया, जिसने सभी को बेसुध हालत में देखकर पुलिस फोन फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article