पति और देवर बने हैवान: गर्भवती पत्नी पर भी युवक को न आया तरस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही बर्बरता की कहानी
मृतका के परिजनों ने बताया कि कविता पांच माह की गर्भवती थीं। सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर के बहलोलपुर गांव में 14 फरवरी को पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी पति व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला की मौत होने कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाना आया है। यह भी पता चला है कि मृतका पांच महीने की गर्भवती भी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से कोठी नंगला, अलीगढ़ निवासी अजीत अपनी पत्नी कविता और डेढ़ वर्ष के बेटे के साथ बहलोलपुर गांव में किराए पर रह रहा था। वह सेक्टर-63 की एक सिलाई कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है। 18 फरवरी को कविता के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी बीते 14 फरवरी से गायब है और उन्हें संदेह है कि दहेज के लिए उसके पति अजीत ने उसकी हत्या कर दी है।
इसके बाद शनिवार देर रात को कविता का शव ईकोटेक क्षेत्र में हिंडन नदी में मिला था। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अजीत और इसके भाई राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कविता की हत्या करने की बात स्वीकार ली। अजीत ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई राजा बाबू को तमाम घटनाक्रम की जानकारी दी।
इसके बाद वह और राजा बाबू कविता के शव को बाइक पर बीच में रखकर ले गए और हिंडन नदी में फेंककर वापस आ गए थे। मृतका के परिजनों ने बताया कि कविता पांच माह की गर्भवती थीं। सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर भी ले गई। यहां पर पूरे सीन को दोहराया गया।