फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman brutally murdered by her brother-in-law In Delhi also attacked her daughter and sister-in-law

बड़े भाई ने काट डाली छोटे भाई की पत्नी: दिल्ली में खौफनाक वारदात, महिला को बचाने आई बेटी और जेठानी पर भी हमला

Tue, 23 Sep 2025 10:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 10:34 PM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि इस्तिखार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसे लगता था कि नुसरत के भड़काने पर उसके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी वजह से उसकी पत्नी ने उसे छोड़ा है।

विज्ञापन
woman brutally murdered by her brother-in-law In Delhi also attacked her daughter and sister-in-law
जेठ ने चापड़ से काट डाली भाभी - फोटो : glok

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के ख्याला स्थित जेजे कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर चापड़ से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला का गला रेतने के अलावा उसके शरीर पर कई जगह चापड़ से वार किए। मां को बचाने आई बेटी व महिला की दूसरी जेठानी पर भी आरोपी ने चापड़ से हमला कर दिया।

विज्ञापन

बचाने आई बेटी और जेठानी पर किया हमला
दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर-शराबा सुनकर आए बाकी परिजनों ने आरोपी इस्तिखार अहमद (49) को चापड़ समेत मौके पर पकड़ लिया। बाद में पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुसरत (39), इसकी बेटी सानिया (20) और नुसरत की जेठानी अकबरी (42) को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां नुसरत को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के बयान पर एफआईआर दर्ज
अस्पताल में सानिया और अकबरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में पुलिस ने नुसरत के बेटे उस्मान (19) के बयान पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी इस्तिखार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

इस्तिखार को छोड़कर चली गई थी पत्नी
शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि इस्तिखार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसे लगता था कि नुसरत के भड़काने पर उसके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी वजह से उसकी पत्नी ने उसे छोड़ा है। मंगलवार सुबह वह सबक सिखाने की नियत से जेजे कॉलोनी ख्याला पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

सिविल डिफेंस वॉलंटियर थी नुसरत
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त डीएस भास्कर ने बताया कि नुसरत अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, ख्याला में रहती थी। इसके परिवार में पति के अलावा बेटी सानिया व बेटा उस्मान है। इनके साथ छोटे जेठ का परिवार भी रहता है। नुसरत पूर्व में सिविल डिफेंस वॉलंटियर थी। नौकरी छुटने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। एक मामले में इसका पति पिछले कुछ समय से जेल में बंद है। पूरे घर का खर्च नुसरत ही चला रही थी।

मंगलवार सुबह चापड़ लेकर पहुंचा आरोपी इस्तिकार...
सुबह करीब 7.30 बजे आरोपी इस्तिखार अहमद नुसरत के घर पर पहुंचा। इस बीच नुसरत ने उससे अच्छे से बातचीत की और बेटी सानिया से चाय बनाकर लाने के लिए कहा। आरोपी टिफिन में छिपाकर चापड़ लाया था। बातचीत के दौरान अचानक आरोपी ने चापड़ निकाला और नुसरत पर हमला कर दिया। नुसरत जान बचाने को दूसरी मंजिल पर भागी।

चापड़ से गर्दन पर किए वार
इस बीच आरोपी ने चापड़ से कई वार करने के अलावा उसकी गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सानिया अपनी मां को बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद जेठानी अकबरी पहुंची तो पर उस पर भी हमला हुआ। इस बीच बाकी परिजन वहां पहुंचे। आरोपी के सिर पर खून सवार था।

नुसरत की मौके पर मौत
परिजनों ने किसी तरह आरोपी को काबू किया। बाद में उसे बाथरूम में बंद कर 8.05 बजे पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नुसरत को औपचारिकता के लिए अस्पताल ले गए, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों का आरएमएल अस्पताल में इलाज जारी है।

आरोपी को शराब पीने की लत, इसी वजह से पत्नी ने छोड़ा...
इस्तिखार परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। काफी समय पहले इस्तिखार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दरअसल इस्तिखार को शराब पीने की लत थी और वह कोई काम भी नहीं करता था। छोटी-छोटी बात पर वह पत्नी से झगड़ा भी करता था।

इस्तिखार को नहीं पता कहां रहती है पत्नी
परिजनों ने इस्तिखार का बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने शराब पीना नहीं छोड़ा। अक्सर इस्तिखार की पत्नी नुसरत से बाचीत करती थी। उसका लगता था कि नुसरत ने ही उसकी पत्नी को भड़काया है। इस्तिखार को यह भी नहीं पता था कि उसकी पत्नी कहां रह रही है। वह नुसरत से अपनी पत्नी का पता पूछने पर भी आता था।

नुसरत नहीं दे रही थी पत्नी का पता
लेकिन हर बार नुसरत उसका पता बताने से मना कर दिया करती थी। इस बात से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वारदात में इस्तेमाल चापड़ आरोपी से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed