गुरुग्राम में टहलते-टहलते अचानक सातवीं मंजिल से कूदी महिला बीपीओ कर्मी, मौत
गुरुग्राम में महिला बीपीओ कर्मी सातवीं मंजिल से कूदी, मौत
-एक माह की ट्रेनिंग पर थी, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित कनवर्जिस कंपनी (बीपीओ) की सातवीं मंजिल से कूदकर मंगलवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला एक माह पहले ही कंपनी में नौकरी पर लगी थी और फिलहला ट्रेनिंग पर थी। परिजनों के मुताबिक, महिला नौकरी को लेकर काफी तनाव में थी।
पुलिस के अनुसार, बिहार के जिला पटना निवासी पूजा(42) पिछले सात वर्ष से परिवार के साथ डीएलएफ फेस थ्री में रह रही थी। पूजा सोहना रोड स्थित कनवर्जिस कंपनी में बतौर ट्रेनी कार्यरत थी। उसका पति राज भी इसी कंपनी में काम करता है।
पति की डयूटी चौथी मंजिल पर है, जबकि पूजा की ड्यूटी सातवीं मंजिल पर थी। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे पूजा लंच करने के लिए बाहर आई। थोड़ी देर तक तो चहलकदमी करती रही, फिर अचानक रेलिंग पर चढ़कर लॉबी की ओर छलांग लगा दी।
महिला कर्मी के नीचे गिरने से अफरा-तफरी मच गई। उसे गंभीर हालत में नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इसमें वह अकेले ही सातवीं मंजिल पर बाहर की ओर जाती दिखाई दे रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पति राज ने बताया कि उसका हंसता-खेलता परिवार था, लेकिन पूजा कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।
एएसआई मुनेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले मृतका ने जेनपेक्ट और गूगल जैसी कंपनियों में भी काम किया है, लेकिन वह ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रही थी, जिसके चलते तनाव में थी।