{"_id":"629e6f2b7fe1c860a93e76b9","slug":"woman-body-found-in-several-pieces-inside-a-bag-in-pandav-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: टुकड़ों में मिला महिला का शव, टांगों को चार पीस में काट कर रखा था बैग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: टुकड़ों में मिला महिला का शव, टांगों को चार पीस में काट कर रखा था बैग में
Tue, 07 Jun 2022 02:48 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:48 AM IST
सार
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव के कुछ टुकड़ों को बैग में डालकर यहां फेंका गया है। पांडव नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार देर रात एक बैग के अंदर महिला की लाश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। बैग के भीतर टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा पैक कर उसे झाड़ियों में फेंका गया था। महिला के अवशेष मिलने की खबर मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। शव का सिर, धड़ और हाथ नहीं थे। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव के कुछ टुकड़ों को बैग में डालकर यहां फेंका गया है। पांडव नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृतका की पहचान के अलावा उसके शव के बाकी हिस्सों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि रविवार देर रात को पांडव नगर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस बीच कल्याणपुरी 20-ब्लॉक पर टीम पहुंची तो झाड़ियों में एक बैग पड़ा देखा गया। बैग से तेज दुर्गंध आ रही थी। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद जैसे ही बैग को खोला गया। पुलिस की टीम के होश उड़ गए। बैग के भीतर मानव शरीर के कुछ हिस्से थे। दोनों टांगों के चार टुकड़ों के अलावा पेट का कुछ हिस्सा बैग में था।
विज्ञापन
टांगे देखकर पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मानव अवशेष किसी महिला के थे। रात को ही क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया। काफी देर चली पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए गए। बाद में अवशेषों को कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिए गए। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। महिला की पहचान के लिए जिपनेट की मदद ली जा रही है।