फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman beaten up in parking dispute at MI City Homes in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पत्नी और बेटे के साथ युवक ने महिला को पीटा, गार्ड को भी मारा; Video

Sat, 26 Apr 2025 05:36 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में  पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर एक महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने सोसाइटी में तोड़फोड़ भी की और सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथापाई की।

विज्ञापन
Woman beaten up in parking dispute at MI City Homes in Greater Noida
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रोन-3 एमआई सिटी होम्स में गुरुवार रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सोसाइटी के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर एक महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने सोसाइटी में तोड़फोड़ भी की और सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथापाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन




स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पार्किंग को लेकर महिला और आरोपी परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। महिला के शोर मचाने पर जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो एक व्यक्ति और उसके परिजनों ने उन पर भी हाथ उठाने की कोशिश की। आरोपियों ने सोसाइटी की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सिक्योरिटी गार्ड द्वारा समझाने पर उनसे भी धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह परिवार अक्सर सोसाइटी के अन्य लोगों को तंग करता है। किसी भी छोटी बात पर झगड़ा करने लगता है। घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले कई परिवारों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पीड़ित महिला के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए लिए गए हैं। जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed