फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrest after jawans beaten Video viral on social media

महिला ने जवानों को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल तो हुई गिरफ्तारी   

Sat, 16 Sep 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Sep 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Woman arrest after jawans beaten Video viral on social media
आर्मी के जवान को थप्पड़ मारती महिला
जवानों थप्पड़ मारने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें एक महिला को सेना के सूबेदार व हवलदार को कई थप्पड़ जड़ते हुए दिखाया गया है। इस पूरे प्रकरण के बाद अब कार्रवाई तक की कहानी भी सुन लें... 
विज्ञापन


कार को जिग-जैग तरीके से चलाने पर शुरू हुई कहासुनी में इस महिला ने सेना के सूबेदार व हवलदार को कई थप्पड़ जड़ दिए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दक्षिण जिला पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने सूबेदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी महिला की पहचान कर उसे गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Woman arrest after jawans beaten Video viral on social media
आर्मी के जवानों को थप्पड़ मारती महिला
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार, राजस्थान निवासी महावीर सेना में सूबेदार है और मानेसर में तैनात है। नौ सितंबर को वह साथियों को लेने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए निकला था।

सेना के ट्रक को हवलदार मो. आरिफ खान चला रहा था। ट्रक में सात जवान और थे और सभी वर्दी में थे। जब ट्रक शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रजोकरी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से एक टाटा इंडिका कार जिगजैग करते हुए ट्रक से आगे निकल गई।  

हवलदार मो. आरिफ खान ने कई बार हॉर्न बजाया। जब ट्रक को आगे निकालने का प्रयास किया तो इंडिका कार ट्रक के सामने आ गई। तभी चालक ने कार रोक दी। पता लगा कि कार एक महिला चला रही है। हवलदार मो.आरिफ खान जब महिला से बात करने गया तो महिला ने उसकी कॉलर पकड़ ली और कई थप्पड़ जड़ दिए।

 

Woman arrest after jawans beaten Video viral on social media
मौके पर मौजूद अार्मी जवान
इसके बाद महिला ट्रक के पास आ गई और ट्रक को जोर-जोर से पीटने लगी। सूबेदार जब महिला को समझाने नीचे उतरे तो महिला ने उसे भी चार-पांच थप्पड़ मार दिए। सेना के जवान विनोद ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस ने एक्सक्लूसिव फ्लोर, फेज-पांच, गुरुग्राम हरियाणा निवासी स्मृति कालरा(44) को गिरफ्तार कर लिया है। वह तलाकशुदा है और गुरुग्राम में माता-पिता के साथ रहती है। महिला को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed