Delhi: मामला वापस नहीं लेने पर पत्नी और बेटी की कर दी हत्या, लोहे के तवे से सिर पर किया हमला
नरेला औद्योगिक क्षेत्र के टिकरी गांव में शनिवार सुबह एक महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से महिला का पति लापता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला औद्योगिक इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी और 16 साल की बेटी पर तवे से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी और बेटी से अलग एक दूसरी महिला के साथ रह रहा था। बेटी ने आरोपी पर मारपीट, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा रखा था। शनिवार को वह इस मामले को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर आया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
शनिवार सुबह 9.05 बजे पुलिस को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान में झगड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भूतल पर स्थित घर में पुलिस को 38 साल की महिला और उसकी 16 साल की बेटी लहूलुहान और अचेत हालत में मिलीं। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति ने ही दोनों पर हमला किया है। हमला करने से पहले वह दोनों के साथ झगड़ा कर रहा था। घटना को अंजाम देकर वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत दोनों घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।
शनिवार को होनी थी मामले में सुनवाई
जांच में पता चला कि मृत महिला नरेला औद्योगिक क्षेत्र में परचून की दुकान चलाती थी और अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती थी। बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। आरोपी अपनी पत्नी से अलग एक महिला के साथ रहता था। उसकी बेटी ने इस साल नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में पिता के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। यह मामला अदालत में लंबित है। शनिवार को अदालत में इस मामले की सुनवाई होनी थी। आरोपी के साथ रहने वाली महिला ने भी उसकी पत्नी और उसकी एक भाभी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। यह मामला भी अदालत में लंबित है।