फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman alleges changing child in GTB hospital refuses to accept DNA test

Delhi: जीटीबी अस्पताल में प्रसूता ने बेटे से बच्ची बदलने के लगाए आरोप, डीएनए रिपोर्ट भी नहीं मान रहे परिजन

Sun, 30 Oct 2022 02:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 02:30 PM IST
सार

अस्पताल निदेशक की ओर से कराई गई डीएनए जांच में भी बच्ची का अपने पिता से डीएनए मेल खा गया। इसके बाद भी परिजन ये मानने के लिए तैयार नहीं है कि उसने बेटी को ही जन्म दिया था।

विज्ञापन
Woman alleges changing child in GTB hospital refuses to accept DNA test
नवजात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में भर्ती एक महिला ने प्रसव के बाद बेटे को बच्ची से बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बवाल बढ़ने पर अस्पताल निदेशक की ओर से कराई गई डीएनए जांच में भी बच्ची का अपने पिता से डीएनए मेल खा गया। इसके बाद भी परिजन ये मानने के लिए तैयार नहीं है कि उसने बेटी को ही जन्म दिया था।

विज्ञापन

परिवार के मुताबिक, जीटीबी अस्पताल के वार्ड नंबर 10 में दाखिल गर्भवती उर्मिला ने 16 सितंबर को रात 11.20 पर एक बेटे को जन्म दिया था, डॉक्टरों ने उन्हें व परिजनों को बच्चा दिखा भी दिया था और सभी पेपरों में लिंग के सामने मेल भी लिखा था। सारा परिवार खुश था, लेकिन ये खुशी तीन घंटे में काफूर हो गईं। तीन घंटे बाद उर्मिला को बेटी थमा दी गई, जब उर्मिला व परिजनों ने विरोध किया तो आनन-फानन दस्तावेजों को बदल दिया गया और इस विषय को डॉक्टरों की गलती मानकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। वहीं, जीटीबी अस्पताल के निदेशक सुभाष गिरी के मुताबिक, बवाल बढ़ने पर डीएनए जांच की सिफारिश की गई थी। डीएनए रिपोर्ट में बच्ची का पिता से डीएनए मेल हो गया है। लेकिन इसके बाद भी बच्चे की मां उर्मिला व परिजन ये मानने के लिए तैयार नहीं हैँ की उर्मिला ने बेटी को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed