फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman allegedly sexually assaulted in delhi

निर्माणाधीन मकान में दिनदहाड़े पहले महिला को बुरी तरह पीटा, फिर बनाया हवस का शिकार

Wed, 27 Feb 2019 11:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
woman allegedly sexually assaulted in delhi
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में एक महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े दुष्कर्म किया गया। 25 आरोपी जबरन मकान में घुसा और 35 वर्षीय महिला के साथ जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन


महिला अधमरी हालत में पहुंच गई तो उसने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सावन को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी ट्रकों में मारबल चढ़ाने-उतारने का काम करता है। उसे अच्छी तरह पता था कि वारदात के समय महिला मकान में अकेली होगी।
पुलिस के मुताबिक, महिला पति और बच्चों के साथ ईस्ट ज्योति नगर के एक निर्माणाधीन मकान में रहती है। उसका पति राजमिस्त्री है। 

मंगलवार दिन में उसका पति काम पर था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर के समय आरोपी जबरन घर में घुस गया और धमकाते हुए संबंध बनाने को कहा। 

विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे कई बार उठाकर पटका। महिला को अधमरा करने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

इधर, महिला का पति घर पहुंचा तो उसने पत्नी को बेहोश पाया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घर के पास से भागता हुआ दिखाई दिया। 

इसके आधार पर पुलिस ने देर रात आरोपी सावन को इलाके से ही दबोच लिया। सावन ने बताया कि उसे पता था कि दोपहर के समय महिला घर में अकेली रहती है। इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed