खुफिया नजर में IPS अमिताभ पर आरोप लगाने वाली महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर रेप का केस कराने वाली महिला के घर पर खुफिया तंत्र की निगाहें लगी हैं। मामला अब सपा सुप्रीमो से जुड़ता जा रहा है।
ऐसे में आरोप लगाने वाले परिवार के यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। आसपास के लोगों के अनुसार एलआईयू लगातार यहां नजर रखे हुए हैं।
मुलायम सिंह यादव केकथित रूप से आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को धमकाने और इसके तत्काल बाद अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रेप का अभियोग दर्ज होने का मामला आपस में जुड़ता जा रहा है।
सपा से जुड़ने के बाद बदल गए हालात
रेप का आरोप लगाने वाली महिला के परिवार के सपा से जुड़ा होने के बाद हालात बदल गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने महिला के परिवार की सुरक्षा और निगरानी शुरू कर दी है।
महिला के परिवार से मिलने वालों का तांता लगा है। इनमें कई राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अमिताभ ठाकुर को काबू करने के लिए महिला को मोहरा बनाया गया है।
ऐसे में महिला से मिलकर कुछ लोग इसका खुलासा कराना चाहते हैं तो सपा के नेता इसको दबाने में लगे हैं।
एलआईयू ने बढ़ा दी है निगरानी
इसके साथ ही प्रशासन ने इंद्रगढ़ी क्षेत्र में महिला के निवास वाली कालोनी में निगरानी बढ़ा दी है। यहां आने-जाने वालों की निगरानी एलआईयू कर रही है।
अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी एलआईयू पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो सपा संगठन की ओर से कुछ महिला कार्यकर्ताओं को भी इस क्षेत्र में लगाया गया है।
वहीं बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर के मुताबिक एलआईयू वाले आए थे। रेप का आरोप लगाने वाली महिला के परिवार और राजनीतिक-सामाजिक संबंधों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। एलआईयू यहां आने-जाने वालों पर भी नजर रख रही है।