फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Witness canter hits priest, loyal driver dies

Delhi NCR News: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
बाबा हरिदास नगर इलाके की घटना
विज्ञापन

घटना के बाद चालक कैंटर समेत भागा
पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर इलाके में तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक कुलदीप को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक कैंटर समेत भाग गया। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि घटना 14 दिसंबर की तड़के छह बजे की है। 50 साल का कुलदीप जगतपुर गांव बहादुरगढ़ हरियाणा में सपरिवार रहता था। उसका अपना निजी कारोबार था। 14 दिसंबर की सुबह वह टैक्टर से दिचाऊं गांव आ रहा था। बताया जा रहा कि कोहरा होने से एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी कैंटर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

राव तुलाराम अस्पताल से मिली जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस को घायल व्यक्ति के मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे से कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को यूजीआर टू पर झडौदा फ्लाईओवर पर चढ़ते समय टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article