{"_id":"98725018b560ed4036e5fdd40a2c5770","slug":"without-ticket-passenger-not-coming-to-take-mobile-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना फोन लेने नहीं आ रहे बेटिकट यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना फोन लेने नहीं आ रहे बेटिकट यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में करीब एक माह पूर्व रोडवेज ने सिटी बसों की चेकिंग के दौरान दर्जन भर बेटिकट यात्रियों से उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। कहा था कि पैसे लेकर आना और फोन ले जाना। लेकिन अब तक कोई भी बेटिकट यात्री नहीं आया।
विज्ञापन
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किए गए अधिकांश फोन युवा यात्रियों के हैं। टिकट न लेने और मौके पर जुर्माने का भुगतान न कर पाने के कारण रोडवेज कर्मियों द्वारा फोन जब्त किए गए थे। संबंधित व्यक्ति को एक रसीद भी दी गई थी। जिसके आधार पर वह अपने फोन डिपो पर आकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
बिना टिकट यात्रा करने पर व्यक्ति से टिकट का 10 गुना जुर्माना लिया जाता है। जो व्यक्ति पैसे नहीं देता उसके पास मौजूद सामान को जब्त कर लिया जाता है। रोडवेज के ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन