पुनर्वास के बिना नहीं टूटेगी रेलवे जमीन पर बसी झुग्गी: केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती में तोड़ी गई झुग्गी का मामला लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु से सोमवार शाम को मिले। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही।
फैसला हुआ कि भविष्य में बिना पुनर्वास के कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। अगर रेलवे को प्रोजेक्ट केलिए जमीन की जरूरत होगी तो प्राथमिकता के हिसाब से सूची रेलवे अगले 3-4 साल केलिए देगी।
दिल्ली सरकार अपनी पुनर्वास नीति के हिसाब से पहले लोगों को बसाएगी, तब तोड़फोड़ होगी। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक जगह अपनी नीति के हिसाब से 594 झुग्गी हटाई और पुनर्वास किया।
कोई विरोध नहीं हुआ, पुलिस की जरूरत नहीं पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी दिल्ली सरकार जहां झुग्गी, वहीं मकान की नीति पर काम करके पांच साल में स्लम फ्री करेगी। जहां झुग्गी हटाना जरूरी हुआ, वहीं कहीं नजदीक में पुनर्वास करेंगे।
झुग्गी हटाना जरूरी हुआ तो कहीं नजदीक में पुनर्वास करेंगे
कोई विरोध नहीं हुआ, पुलिस की जरूरत नहीं पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी दिल्ली सरकार जहां झुग्गी, वहीं मकान की नीति पर काम करके पांच साल में स्लम फ्री करेगी। जहां झुग्गी हटाना जरूरी हुआ, वहीं कहीं नजदीक में पुनर्वास करेंगे।
ठंड में रेलवे ने झुग्गी तोड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक राजनीति गरम हो गई। सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शकूरबस्ती पहुंचे। पीड़ित परिजनों और बेघर लोगों से मुलाकात करके उनकी लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि कोई झुग्गी तोड़े तो उन्हें फोन करें। वे एक भी झुग्गी टूटने नहीं देंगे और इसकी लड़ाई संसद और संसद के बाहर तक लड़ेंगे। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का विरोध भी किया।