बिना चुनावी सीजन फिर चर्चा में लौटा मफलरमैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मफलरमैन एक बार फिर चर्चा में है, हालांकि इस बार वोट या चंदा मांगने नहीं आया है। इसकी जगह उसकी कोशिश 100 दिनों का हिसाब देने की होगी। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को मफलरमैन का 100 दिन ट्रेंड भी करता रहा।
दरअसल, 24 मई को ‘आप’ सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि 100 दिन के कामों को चुनावी वायदों के कसौटी पर परखा जाए।जिससे लोगों में सरकार का काम मुद्दा बने।
पिछले दिनों गूगल हैंगआउट पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि 24 मई को सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। वहीं, 26 मई को केंद्र सरकार का एक साल। दोनों सरकारों के काम की तुलना बड़ी मजेदार होगी।
सोशल मीडिया पर #100डेजऑफमफलरमैन
इसी कड़ी में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर हैश 100डेजऑफमफलरमैन टैगलाइन अपलोड की। महज कुछ ही घंटों में यह वायरल हो गया। यह फेसबुक, ट्विटर पर ट्रेंड भी करती दिखती। कार्यकर्ताओं ने सरकार के 100 दिनों के काम के सहारे इसे आगे बढ़ाया।
इसमें सरकार के कई कामों की चर्चा होती रही। मसलन, भ्रष्टाचारमुक्त दिल्ली, भ्रष्टाचार निरोधी शाखा, मुफ्त पानी, सस्ती बिजली, स्वराज, मोहल्ला सभा, सड़क, सफाई और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव अहम रहे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अभी तो शुरुआत है।
अगले कुछ दिनों में सिलसिलेवार तरीके से केंद्र सरकार के एक साल के कामों की तुलना दिल्ली सरकार के 100 दिन के काम से होगी। हमारी कोशिश है कि आमलोग काम के आधार पर अपनी सरकार को परखें। इससे चुनावी वायदों पर जवाबदेही तय करने में आसानी होगी।