फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   without aadhar card you will not get ration

बिना ये काम किए नहीं मिलेगा राशन

Mon, 14 Dec 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
without aadhar card you will not get ration

फरीदाबाद में जिन उपभोक्ताओं ने अपने आधार कार्ड की कॉपी राशन डिपो में जमा नहीं कराई है, उनकी परेशानी बढने वाली है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से सभी डिपो होल्डरों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिसमें आधार कार्ड के बिना राशन की आपूर्ति न करने के आदेश दिए गए हैं। यह व्यवस्था इसी महीने से लागू कर दी गई है।

विभाग की तरफ से डिजिटलाइजेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं की जानकारी ऑनलाइन की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं से आधार कार्ड की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है लेकिन अनिवार्यता न होने के कारण उपभोक्ता भी लापरवाह बने रहे। अब इस नियम को सख्ती से लागू करने का निर्णय ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक रामअवतार ने बताया कि विभाग की ओर से योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों की संख्या करीब 10 लाख है। जिसमें से अभी तक सिर्फ 55 प्रतिशत उपभोक्ताओं का डाटा ही कंप्यूटराइज्ड किया गया है।


सरकार की ओर से निर्देश हैं कि जल्द से जल्द सभी उपभोक्ताओं का डाटा कलेक्ट कर कंप्यूटराइज्ड किया जाए। अगर बात करें पूरे प्रदेश की तो प्रदेश स्तर पर सिर्फ 40 प्रतिशत  उपभोक्ताओं का डाटा कंप्यूटराइज्ड किया गया है। आधार कार्ड इसके लिए अनिवार्यता है।

उन्होंने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता डिपो पर अपना आधार कार्ड जमा नहीं कराता है तो उसे राशन नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed