{"_id":"74b792b75261a7757a0ebeefb8c22dc6","slug":"with-the-help-of-cctv-footage-minor-thief-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया नाबालिग चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया नाबालिग चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Nov 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक नाबालिग चोर ने महिला का मोबाइल उड़ा लिया। अगले दिन नाबालिग फिर दूसरा शिकार करने के लिए स्टेशन पर पहुंच गया, लेकिन सीसीटीवी में नाबालिग की करतूत कैद हो चुकी थी और इसी निशानदेही पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सीआईएसएफ ने पकड़े गए चोर को रिठाला मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर बवाना निवासी विदूषी गत 28 नवंबर की सुबह मेट्रो ट्रेन पकड़ने के लिए रिठाला मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। जब वह स्टेशन पर टोकन ले रही थी। इसी दौरान किसी ने उसका मोबाइल फोन गायब कर दिया।
विज्ञापन
उसने तुरंत इसकी शिकायत सीआईएसएफ के जवानों और रिठाला मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को की। शिकायत मिलने के बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों व पुलिस ने टोकन मशीन के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक 14 वर्षीय किशोर की विदूषी के पास संदिग्ध हालत में घुमते हुए देखा गया। किशोर बिना टोकन लिए ही वहां से चला गया था।
अगले दिन सुबह सीआईएसएफ के कांस्टेबल इंदरपाल सिंह ने फुटेज में देखे गए संदिग्ध किशोर को टोकन मशीन के पास घुमते हुए देखा। कांस्टेबल ने संदेह के आधार पर किशोर को पकड़कर उससे पूछताछ की। किशोर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
उसने बताया कि वह मूलत: झारखंड के साहिबगंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद कर लिया। रिठाला मेट्रो थाना पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जहांगीरपुरी स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।