वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकमियों से बर्बरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलपुर चौक पर एक स्कूटी में सवार तीन युवकों को रोकना नाके पर तैनात जवानों को भारी पड़ गया। वाहन के पेपर व नंबर प्लेट नहीं होने पर जब पुलिस स्कूटी थाने ले जा रही थी। उस दौरान स्कॉर्पियो में आए अज्ञात युवकों ने एक पुलिस के जवान को अगवा कर उसकी जमकर पिटाई की। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम फाजिलपुर रोड धसौला स्थित हल्दीराम के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया गया था। नाके पर आईआरबी और पुलिस के जवान तैनात थे।
उसी दौरान एक स्कूटी पर तीन युवक आए। नाके पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेश ने रोका और डीएल व स्कू टी के कागज मांगे। इस दौरान स्कू टी पर सवार युवकों ने बहस की और पास के ओमेक्स सिटी सेंटर के भीतर चले गए।
उनके व्यवहार को देखते हुए नाके पर तैनात हवलदार कोमल ने पीसीआर बुला ली। एएसआई सुशील सहित पीसीआर कर्मी मॉल के अंदर तीनों युवकों की खोजबीन करने लगे। लेकिन युवक इनको चकमा देते हुए वहां से निकल गए और साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया।
एक को मारी टक्कर, दूसरे की कर दी पिटाई
स्कार्पियों में सवार होकर आए उनके साथियों ने चलती कार में से ही बेसबॉल से हेड कांस्टेबल राजेश के कंधे पर वार कर दिया। साथ ही हेड कांस्टेबल कोमल को टक्कर मार दी।
इसके बाद घायल राजेश को चलती गाड़ी में ही खींच लिया और मारपीट कर उसे फाजिलपुर रोड के पास छोड़ दिया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल राजेश व कोमल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। वारदात को अंजाम देने वालों में दो युवक की पहचान फाजिलपुर निवासी सोनू व मनीष के रूप में हुई है। इनके खिलाफ अपहरण व जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।