Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   With hotel check-ins closed, the street becomes a place to spend the night.

Delhi NCR News: होटल में चेक-इन बंद, तो सड़क बनी रात का ठिकाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे लोगों को हुई परेशानी, रामलीला मैदान और आसपास की सड़कों पर बिताई रात
विज्ञापन


सचिन कुमार

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की रविवार को रामलीला मैदान में हुई महारैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे। कई लोग शनिवार को ही राजधानी आ गए थे, ताकि अगले दिन समय पर कार्यक्रम में शामिल हो सकें। हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी समस्या ठहरने की खड़ी हो गई। रामलीला मैदान और आसपास के कई होटलों में चेक-इन बंद होने के कारण उन्हें कमरे नहीं मिल सके। ऐसे में कई लोगों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। कुछ ने रामलीला मैदान में तो कुछ ने आसपास की सड़कों पर अपना बिस्तर जमाया।
शनिवार शाम से ही रामलीला मैदान के आसपास दूसरे राज्यों से आए लोगों की भीड़ नजर आने लगी थी। अपने साथ बैग और बिस्तर लेकर पहुंचे लोग ठहरने के लिए जगह तलाशते रहे। कई लोगों ने आसपास के होटलों में कमरे लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। कुछ लोगों को अधिक किराया देने के बाद कमरे मिल सके, जबकि बाकी लोगों को रात गुजारने के लिए वैकल्पिक ठिकाने तलाशने पड़े।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आए साहिल ने बताया कि होटल में कमरा लेने के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक किराया मांगा गया। मजबूरी में उनके साथ आए कुछ लोगों ने ज्यादा पैसे देकर कमरे लिए, जबकि अन्य लोग ठहरने की जगह तलाशते रहे। मध्य प्रदेश के झाबुआ से आए हर्षित ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ शनिवार को दिल्ली पहुंचा था। उन्हें उम्मीद थी कि होटल में कमरा मिल जाएगा, लेकिन कई जगह पूछने के बावजूद व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की व्यवस्था भी नहीं आई काम
महारैली में आने वाले लोगों के ठहरने के लिए कांग्रेस की ओर से सांसदों के आवास और पार्टी कार्यालय में भी व्यवस्था की गई थी। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सभी को वहां जगह नहीं मिल सकी। नतीजतन, कई लोगों को रामलीला मैदान और आसपास की सड़कों पर ही रात गुजारनी पड़ी।

सुबह शिकायतें लेकर पहुंचे मैदान
रातभर ठहरने की जगह तलाशने और परेशानी झेलने के बाद रविवार सुबह लोग महारैली में शामिल होने पहुंचे। इनमें राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों के साथ मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत लेकर पहुंचे लोग भी शामिल थे। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने बताया कि मतदाता सूची में उनका या परिवार के कुछ सदस्यों का नाम नहीं है, जबकि वे पहले मतदान कर चुके हैं। दिल्ली के गीता कॉलोनी, सीलमपुर, जाफराबाद, न्यू सीलमपुर, मुनिरका और द्वारका समेत विभिन्न इलाकों से भी लोग मैदान पहुंचे। इनमें भी मतदाता सूची से नाम हटने की शिकायत करने वाले लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed