फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   With 4,286 e-buses, Delhi becomes the country's largest green fleet

Delhi NCR News: 4,286 ई-बसों के साथ दिल्ली देश की सबसे बड़ी ग्रीन फ्लीट बनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक बसों की सबसे बड़ी फ्लीट अब दिल्ली के नाम हो गई है। राजधानी ने इस रेस में महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। रामलीला मैदान से 500 नई ईवी बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद अब कुल 4,286 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। साथ ही दिल्ली ने अब तक शीर्ष स्थान पर रहे महाराष्ट्र (4,001 ई-बसें) को पीछे छोड़ दिया है।



आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ई-बसों की संख्या के मामले में कर्नाटक 1,989 बसों के साथ तीसरे, गुजरात 1,041, तेलंगाना 875 और उत्तर प्रदेश 874 बसों के साथ क्रमशः अगले स्थानों पर हैं। इस उपलब्धि ने दिल्ली को न केवल देश की सबसे बड़ी ई-बस फ्लीट वाला राज्य बनाया है, बल्कि ग्रीन मोबिलिटी और क्लीन ट्रांसपोर्ट के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में भी स्थापित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ई-बसों से प्रदूषण में कमी आई और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक व किफायती परिवहन सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed