फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winter season continues in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम जारी, कोहरे ने रोकी रफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Winter season continues in Delhi-NCR
demo pic

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सर्दी और घने कोहरे ने लोगों को काफी परेशान किया। ठंड की हालत यह है कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन


कोहरे के कारण सुबह 5:30 बजे दृश्यता 25-50 मीटर से भी कम रही। इस कारण वाहन चालकों व स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन तक मौसम में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। विभाग ने 26 से 28 जनवरी के बीच तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर सफेद कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस कारण सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता 200 मीटर से भी कम थी। कुछ समय बाद घने कोहरे के बीच सूरज निकलने से धूप खिली और लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2:30 बजे सफदरजंग में पारा 17.4, पालम में 14.2, रिज में 16.4 व आयानगर में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग की मानें तो अभी दो-तीन दिन सर्दी और परेशान करेगी। 27 व 28 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 

कोहरे के कारण विमान व ट्रेन सेवाओं पर असर

कोहरे के कारण बुधवार को ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर सुबह दृश्यता सीमा 50 मीटर से कम होने की वजह से दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाले विमानों के रूट जयपुर व अमृतसर के लिए परिवर्तित कर दिए गए। इन विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 5 विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई कि इन विमानों के चालक कैट-थ्री श्रेणी के नहीं थे। मंगलवार देर रात 2 बजे से बुधवार सुबह 10:30 बजे तक रनवे पर 50 मीटर से कम दृश्यता सीमा रही। इस दौरान कैट-थ्री श्रेणी वाले पॉयलट को ही लो विजिबिलिटी प्रोसीजर में विमान उतारने की इजाजत दी जाती है। 

इसके अलावा गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 12.35 तक नोटिस टू एयरमैन (नोटेम) जारी कर दिया गया। इस दौरान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सभी एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों का कहना है कि कम दृश्यता के कारण विमानों के संचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। विमानों के संचालन में परेशानी दिल्ली के मौसम की वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों से हुआ। 

उधर, रेल यात्रियों को भी कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।  बुधवार को 22 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। इसी तरह कैफियत एक्सप्रेस 5:45 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार 5 घंटे, यमुनानगर-कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 6 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चलीं। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ, मालवा एक्सप्रेस ढाई घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी 3 घंटे, मऊ-आनंद विहार 4 घंटे देरी से पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed