फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winter holidays reduced in Delhi government schools

Delhi: सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश हुए कम, जानिए इस बार छात्रों को कितने दिन की मिलेगी छुट्टी

Thu, 21 Dec 2023 10:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से छात्रों की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता था। ऐसे में उन्हें पहले की अवकाश दे दिया गया था। इसलिए अब उनकी छुट्टियों को घटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Winter holidays reduced in Delhi government schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सरकारी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को कम कर दिया गया है। इस बार छात्रों को केवल छह दिन की छुट्टी दी जाएगी। ये छुट्टियां एक जनवरी से छह जनवरी तक रहेंगी। दिल्ली में खराब हवा के कारण स्कूलों में नौ से 18 नवंबर 2023 तक छुट्टी कर दी गई थी। शिक्षा निदेशालय का कहना है कि ये शीतकालीन छुट्टियों का हिस्सा थीं। इसलिए दूसरे चरण में होने वाली शीतकालीन छुट्टियों को कम किया गया है।

विज्ञापन


इस सबके बीच सर्दियों की छुट्टियों को लेकर छात्रों में उत्साह बना हुआ है। एक छात्र ने बताया कि वह छह दिन की छुट्टियों में विंटर ट्रिप में जाने वाला है। दरअसल, शिक्षा निदेशालय ने पहले सभी स्कूलों को एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक का अवकाश दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में इस पर संशोधन कर छुट्टी को कम कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसका कारण बताते हुए निदेशालय ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से छात्रों की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता था। ऐसे में उन्हें पहले की अवकाश दे दिया गया था। इसलिए अब उनकी छुट्टियों को घटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed