फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Winners of the World Yogasana Championship will be felicitated on June 21.

Delhi NCR News: 21 जून को विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग इस वर्ष की थीम है। यह थीम जीवनभर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में योग की भूमिका को रेखांकित करेगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित योग ओलंपियाड के राज्य स्तरीय विजेताओं तथा विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 21 जून को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



राजधानी में योग दिवस का आयोजन सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकेंद्रीकृत तरीके से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन असोला-भाट्टी वाइल्डलाइफ सैंक्चुरीमें किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान सहित कई प्रमुख योग संस्थाओं, योग शिक्षकों और प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की जाएगी। वक्ता योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करेंगे। साथ ही फिटनेस, वेलनेस और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए योग के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed