{"_id":"59072a2e4f1c1b365144204a","slug":"wine-shop-sealed-for-three-days-in-faridabad-as-it-was-selling-low-cost-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती दर पर बेच रहे थे शराब, तीन दिन के लिए ठेका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती दर पर बेच रहे थे शराब, तीन दिन के लिए ठेका सील
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 02 May 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
wine shop sealed
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में सस्ती दर पर शराब बेचने के आरोप में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शहर के पांच ठेकों को तीन दिन के लिए सील कर दिया है। विभाग ने ये कार्रवाई सोमवार को की। ठेकेदारों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही शराब बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली की शहर में कुछ ठेका संचालक सस्ती दर पर शराब बेच रहे हैं। जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग ने इसके लिए एक रेट निर्धारित कर रखा है। शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जब जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने बीके चौक स्थित भड़ाना ठेका, नीलम चौक, एनआईटी दो नंबर, राजा चौक और सेक्टर-2 मार्केट में खुले ठेके को तीन दिन के लिए सील कर दिया।
विज्ञापन
उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी स्नेहलता यादव ने बताया कि उक्त ठेकेदार निर्धारित रेट से कम दर पर शराब बेच रहे थे। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान होता। साथ ही अवैध शराब बिक्री भी होती। इसे रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।