फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   winds and hail destroyed wheat corp in haryana

तेज हवा व बारिश के कारण गेहूं की फसल बिछी

Sat, 12 Mar 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 12 Mar 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
winds and hail destroyed wheat corp in haryana
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya

शनिवार रात्रि तेज हवा के कारण हुई बारिश से क्षेत्र में कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर फैल गई। इससे किसानों की फसल उत्पादन पर काफी असर पड़ सकता है। मौसम खराबी के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी रात भर प्रभावित रही।

विज्ञापन


जिसे सुचारू करने के लिए कर्मी दिन निकलते ही जुटे गए और  प्रात नौ बजे तक बिजली को सुचारू कर दिया गया। बता दे की शुक्रवार शाम चार बजे शुरू हुई बारिश शनिवार अल सुबह तक  रूक रूक जारी रही।
विज्ञापन


रात्रि में तेज हवा के साथ बरसी बारिश की वजह से  गेंहू की फसल जमीन पर फैल गई। इसकी वजह से किसान चिंतित है। किसान हाजी इसमाईल, राजेन्द्र , बाबूराम, हाजी इब्राहीम, मौ0 फारूक, जमालुदीन आदि ने बताया की शनिवार रात्रि तेज हवा के साथ आई बारिश के कारण गेंहू की फसल फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे किसानों की फसल उत्पादन पर काफी फ्रक पड़ेगा। किसानों ने बताया  गेंहू की जिस फसल में एक दो दिन पहले ही पानी लगा था। वह फसल बारिश होने व पहले से ही सिंचाई के कारण अधिक गीलापन होने के कारण तेज हवा की वजह से फैल गई है।

किसानों का कहना था जो फसल जमीन पर फैली है वह ठीक ढ़ग से पक्कर तैयार नही होगी। इसकी वजह से फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों ने बताया की  जिस फसल में पानी नही लग पाया था उसके लिए बारिश का काफी फायदा मिला है।


पंच मकसुद, विनोद, रामकिशन, मुकेश, इसरा, आदि ने बताया  की तेज हवा व बारिश के कारण ग्रामीण आंचल की बिजली रात्रि नौ बजे के बाद गुल हो गई।

इसकी वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। बिजली घर के जेई ने बताया तेज हवा के कारण कुछ फीडरों की बिजली प्रभावित हो गई थी। जिसे कर्मचारियों ने शनिवार प्रात: ही सुचारू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed