{"_id":"586a64bd4f1c1b0c1015833c","slug":"windpipe-was-cut-to-death-was-found-dead-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":" सांस की नली कटने से हुई थी मौत, कार में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस की नली कटने से हुई थी मौत, कार में मिला था शव
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेल्टा-1 निवासी टैक्सी चालक कल्याण सिंह राघव की हत्या के मामले में आरोपी मनोज की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस नली के कटने से कल्याण की मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी मनोज चालक का गांव नाते से रिश्तेदार बताया गया है। इसके बावजूद उसने हत्या क्यों की, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी का कल्याण के घर आना जाना था। इसके बावजूद उसने हत्या क्यों की, इसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद ही होगा। मनोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश देे रही है। मूलरूप से गांव दीवा हमीदपुर, अलीगढ़ निवासी कल्याण सिंह राघव पांच बेटियों और एक बेटे के साथ डेल्टा-1 में रहता था।
विज्ञापन
शनिवार देर रात सिटी पार्क के पास कल्याण का शव उसकी कार में मिला था। उसके गलेे पर नुकीले हथियार से हमले का निशान था। परिजनों ने भोंडसी, गुड़गांव निवासी मनोज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी थी, लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि पुुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी दबिश के बाद अपने घर पहुंचा था।
विज्ञापन