फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Windpipe was cut to death, was found dead in car

सांस की नली कटने से हुई थी मौत, कार में मिला था शव

Tue, 03 Jan 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 03 Jan 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Windpipe was cut to death, was found dead in car
murder

डेल्टा-1 निवासी टैक्सी चालक कल्याण सिंह राघव की हत्या के मामले में आरोपी मनोज की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस नली के कटने से कल्याण की मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी मनोज चालक का गांव नाते से रिश्तेदार बताया गया है। इसके बावजूद उसने हत्या क्यों की, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है। 

विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी का कल्याण के घर आना जाना था। इसके बावजूद उसने हत्या क्यों की, इसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद ही होगा। मनोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश देे रही है। मूलरूप से गांव दीवा हमीदपुर, अलीगढ़ निवासी कल्याण सिंह राघव पांच बेटियों और एक बेटे के साथ डेल्टा-1 में रहता था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात सिटी पार्क के पास कल्याण का शव उसकी कार में मिला था।  उसके गलेे पर नुकीले हथियार से हमले का निशान था। परिजनों ने भोंडसी, गुड़गांव निवासी मनोज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी थी, लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि पुुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी दबिश के बाद अपने घर पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed