फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Windows of vehicles broken to spread panic many people injured in the attack

Delhi: दहशत फैलाने के लिए गाड़ियों के शीशे तोड़े, हमले में कई लोग घायल, पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

Tue, 02 Jan 2024 04:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 04:53 AM IST
सार

छानबीन के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दंगा करने के अलावा आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Windows of vehicles broken to spread panic many people injured in the attack
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए बदमाशों ने जमकर बवाल किया। लाठी-डंडे लेकर 10-12 लड़के जोशी काॅलोनी की मस्जिद के पास पहुंचे और स्थानीय लोगों को धमकी देते हुए कई कारों के शीशे तोड़ने के अलावा कई दूसरे वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

 
हमले के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों के बयान दर्ज किए गए। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि एक गुट के फिरोज और महबूब नामक युवक भी वारदात में शामिल थे। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का बयान ले लिया है।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दंगा करने के अलावा आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी जारी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात शनिवार आधी रात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधु विहार की जोशी काॅलोनी और आसपास के एरिया में दबदबा बनाने के लिए दो गुटों में विवाद चल रहा है। शनिवार देर रात को एक ग्रुप वहां पहुंचा और बवाल कर दिया। हमले में कुछ लोग घायल भी हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। बवाल के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed