{"_id":"65934976bd8b2d1fb50f5785","slug":"windows-of-vehicles-broken-to-spread-panic-many-people-injured-in-the-attack-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दहशत फैलाने के लिए गाड़ियों के शीशे तोड़े, हमले में कई लोग घायल, पुलिस ने की आरोपियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दहशत फैलाने के लिए गाड़ियों के शीशे तोड़े, हमले में कई लोग घायल, पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
Tue, 02 Jan 2024 04:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Jan 2024 04:53 AM IST
सार
छानबीन के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दंगा करने के अलावा आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए बदमाशों ने जमकर बवाल किया। लाठी-डंडे लेकर 10-12 लड़के जोशी काॅलोनी की मस्जिद के पास पहुंचे और स्थानीय लोगों को धमकी देते हुए कई कारों के शीशे तोड़ने के अलावा कई दूसरे वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
हमले के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों के बयान दर्ज किए गए। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि एक गुट के फिरोज और महबूब नामक युवक भी वारदात में शामिल थे। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का बयान ले लिया है।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दंगा करने के अलावा आपराधिक साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी जारी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात शनिवार आधी रात की है।
विज्ञापन
मधु विहार की जोशी काॅलोनी और आसपास के एरिया में दबदबा बनाने के लिए दो गुटों में विवाद चल रहा है। शनिवार देर रात को एक ग्रुप वहां पहुंचा और बवाल कर दिया। हमले में कुछ लोग घायल भी हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। बवाल के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।