फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Window extension case

सोमनाथ पर कार्रवाई के लिए एलजी को एक और चिट्ठी

Sun, 02 Mar 2014 08:21 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
Window extension case

दिल्ली महिला आयोग ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में पुलिस कार्रवाई को उचित ठहराने को आधार बनाते हुए आयोग ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पत्र में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने लिखा है कि खिड़की एक्सटेंशन मामले पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। यह युगांडा में रह रहे दस लाख लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। साथ ही दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से उठाया जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


पढ़ें: केजरीवाल को बड़ा झटका, सोमनाथ पर होगी कार्रवाई!
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल से आग्रह करते हुए बरखा सिंह ने लिखा कि भारती के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाए। गौरतलब है कि खिड़की एक्सटेंशन में युगांडा की महिलाओं से बदसलूकी के मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री के खिलाफ पीड़ित पांचों महिलाओं ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की थी। इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष ने पिछले महीने एलजी से मुलाकात की थी।

केजरीवाल माफी मांगें : अरविंदर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने सोमनाथ भारती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अरविंदर का कहना है कि न्यायिक जांच रिपोर्ट से साफ है कि खिड़की एक्सटेंशन में सोमनाथ भारती दोषी हैं। केजरीवाल ने अपने मंत्री को गिरफ्तारी से बचाने के लिए न केवल दिल्ली में अराजकता फैलाई थी, बल्कि गणतंत्र दिवस का भी अपमान किया था। मीडिया को जारी अपने बयान में अरविंदर ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की बात कही है।


लवली ने कहा कि दिल्ली की 49 दिन की आप की सरकार ने अपना सारा समय अपने मंत्री सोमनाथ भारती को बचाने में लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारती पर महिलाओं से छेड़छाड़ और रंगभेद जैसे मामलों में लगे आरोपों की बाकायदा पुष्टि भी हो गई है।

अरविंदर ने कहा कि भारती के अफ्रीकी महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार और रंगभेद संबंधी टिप्पणियों के बाद दिल्ली में इस तरह की वारदातों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी रविवार को जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के भोगल सेंट्रल रोड, मथुरा रोड पर पोल-खोल के दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएल गर्ग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed