{"_id":"385467c880253a91a8cf2b549bc4b017","slug":"will-soon-rarity-of-smart-rc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी स्मार्ट आरसी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी स्मार्ट आरसी की सौगात
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Jun 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में जल्द स्मार्ट आरसी शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग ने इसपर तेजी से काम शुरू कर दिया है। पुराने वाहनों की आरसी को आनलाइन करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
स्मार्ट आरसी का पायलट प्रोजेक्ट गाजियाबाद और लखनऊ से शुरू किया जाएगा। स्मार्ट डीएल के बाद अब परिवहन विभाग स्मार्ट आरसी जारी करने जा रहा है। सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी गंभीर हैं।
विज्ञापन
पहले इसको मार्च से शुरू किया जाना था, लेकिन चुनावी सीजन के चलते यह अधर में लटक गया। अब इसके काम में तेजी आई है। अधिकारियों का प्रयास है कि लखनऊ-गाजियाबाद से शुरू होने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल जुलाई से शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
इसके लिए पुराने वाहनों वाहनों की आरसी को आनलाइन किया जा रहा है। शासन ने रोजाना बनने वाली नई आरसी का रिकार्ड मांगा है। इसके आधार पर ही सिस्टम और स्टाफ की व्यवस्था होगी।
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट आरसी को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए शासन से गाइडलाइन जारी हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।