{"_id":"27ef5e233cd51d8d075a055e8563ea6f","slug":"will-resume-from-today-s-round-of-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर शुरू होगा प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर शुरू होगा प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 16 May 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, मेडिकल, पॉलीटेक्निक और अन्य नामी संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुक्रवार से फिर शुरू होगा। जेएनयू दिल्ली में विदेशी भाषाओं सहित विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए 16 से 19 जनवरी तक प्रवेश परीक्षाओं का दौर चलेगा।
विज्ञापन
एएमयू अलीगढ़ से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने की चाह रखने वाले छात्र 18 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। इसके बाद देश के नामी आईआईटी में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 25 मई को आयोजित होगी। जेईई एडवांस केलिए गाजियाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलीटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न ब्रांचेज के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 25 से 27 मई तक आयोजित होगी। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मेडिकल की दो मुख्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी। सबसे पहले एक जून को एम्स दिल्ली की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा होगी। पीसीबी से 12वीं करने वाले प्रत्येक छात्र की ख्वाहिश एम्स से मेडिकल की पढ़ाई करने की होती है। वहीं, दूसरा यूपी के मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए 22 जून को यूपी सीपीएमटी प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
यूपी सीपीएमटी के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूपी सीपीएमटी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। सीपीएमटी में आवेदन न कर पाने वाले छात्रों के पास आखिरी मौका है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र जुटे हुए हैं। छात्रों को समय सिर्फ कोचिंग और घर पर पढ़ाई में बीत रहा है।
प्रमुख प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं पर एक नजर
आईआईटी जेईई एडवांस : 25 मई
जेएनयू प्रवेश परीक्षा : 16 से 19 मई तक
एएमयू प्रवेश परीक्षा : 18 मई
यूपी पॉलीटेक्निक जेईई : 25, 26, 27 मई तक
एम्स प्रवेश परीक्षा : 01 जून
यूपी सीपीएमटी : 22 जून