पंचायत चुनाव में मतदान से पहले दो बार होगा पूर्वाभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक सांगवान ने पंचायतीराज संस्थाओं के 11 और 18 अक्तूबर को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए पूर्वाभ्यास की तिथि निर्धारित कर दी है।
उन्होंने बताया कि पहला पूर्वाभ्यास पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व नगीना के लिए 5 अक्तूबर को क्रमवार 9 बजे, 12 बजे और 3 बजे वाईएमडी कॉलेज नूंह में होगा।
नूंह और तावडू के लिए पहला पूर्वाभ्यास 14 अक्तूबर को वाईएमडी कॉलेज नूंह में 10 और एक बजे होगा।
समय पर पहुंचने की अपील
इसी प्रकार दूसरा पूर्वाभ्यास पुन्हाना में मोडिश इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलटेकिभनक पुन्हाना में प्रात: नौ बजे, फिरोजपुर झिरका के शमसूद्दीन पार्क में प्रात: नौ बजे, नगीना के लिए 10 अक्तूबर को बीडीपीओ ऑफिस नगीना में प्रात: नौ बजे होगा।
इसी प्रकार नूंह का दूसरा पूर्वाभ्यास 17 अक्तूबर को प्रात: नौ बजे वाईएमडी कॉलेज नूंह में जबकि तावडू का दूसरा पूर्वाभ्यास 17 अक्तूबर को मेवात मॉडल स्कूल तावडू में प्रात: नौ बजे आयोजित होगा।
उपायुक्त ने चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है।