फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   will not to make an important decision, BJP in trouble.

ये फैसला न कर पाना बनेगा BJP की मुसीबत

Tue, 13 Jan 2015 02:16 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
will not  to make an important decision, BJP in trouble.

प्रदेश भाजपा ने चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है, लेकिन टिकट के दावेदारों के होश उड़ गए हैं। टिकट की दावेदारी पर मुहर नहीं लगने से उन्हें डर है कि एक महीने से कम समय में चुनाव की तैयारी कैसे होगी, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी घर-घर घूम रहे हैं। बता दें कि अभी तक प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति भी नहीं बनी है, जो दावेदारों की सूची फाइनल कर सके। ऐसे में दावेदारों को डर है कि कहीं पैराशूट से प्रत्याशी न उतारे जाएं।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का इंतजार तो सभी राजनीतिक पार्टियों को था, लेकिन प्रचार के लिए इतना कम समय मिलेगा, यह नेताओं के सोच से परे है।

चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को एक महीने का भी वक्त नहीं मिलेगा। ऐसे में टिकट के दावेदार इस चिंता में हैं कि उनका कैंपेन कैसे पूरा होगा। टिकट के कई दावेदारों का तो यहां तक कहना है कि सिर्फ मोदी के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। क्षेत्र की जनता अपने प्रत्याशियों की छवि भी देखना चाहती है।
विज्ञापन


भाजपा की चुनाव समिति भी नहीं बनी है। इसके कारण अभी तक दावेदारों की स्क्रीनिंग तक नहीं हुई है। इस काम में भी करीब एक सप्ताह का समय लगता है। तब जाकर केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर प्रत्याशियों पर लगती है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए महज 20 दिनों का ही वक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम बंटा, लेकिन तैयारी पूरी नहीं

will not  to make an important decision, BJP in trouble.

भाजपा के सातों सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने, पूर्वांचली मतदाताओं के बीच काम करने, धर्म से जुड़े लोगों के बीच भाजपा के पक्ष में प्रचार करने, झुग्गी झोपड़ी और अनधिकृत कॉलोनियों और एससी-एसटी मतदाताओं के बीच प्रचार करने समेत कई जिम्मेदारी तो दे दी गई है, लेकिन अभी तक विशेष योजना इस दिशा में नहीं बनी है। यही नहीं, अभी तक ठीक तरीके से होर्डिंग और पोस्टर से भी प्रचार शुरू नहीं हो पाया है।

प्रदेश प्रभारी प्रभात झा कहते हैं कि चुनाव की तैयारी पूरी है। चुनाव समिति बनाने और प्रत्याशियों का चयन करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। जीतने वाले उतरेंगे मैदान में। जल्द से जल्द सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed