फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   will not out from home, daughter not going college

'घर से नहीं निकलते, बेटी का कॉलेज जाना भी बंद'

Wed, 26 Mar 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 26 Mar 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
will not out from home, daughter not going college

पिछले डेढ़ साल से यह सिलसिला चल रहा है वह लड़का घर से लेकर कॉलेज तक मेरी बेटी का पीछा करता है। भद्दी गालियां देता है, जान से मारने की धमकी देता है। अब तो हम से भी नहीं निकलते और तो और बेटी को कॉलेज जाना तक बंद करा दिया है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस में आए एक ऐसे मामले मे परिवार ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने आरोपी लड़के के खिलाफ शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


Live Update: 25 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष नगर में रहने वाले बुजुर्ग परिवार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले डेढ़ साल से गुड़गांव गांव निवासी कमल सैनी नाम का लड़का उनके परिवार को परेशान कर रहा है। उनकी 18 वर्षीय बेटी को फोन करके परेशान कर रहा है इतना ही नहीं वह कई बार घर पर पहुंच कर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।


उन्होंने बताया कि वे लोग इतना परेशान हो गए है कि अब वे भी घर से नहीं निकलते और अपनी बेटी को कॉलेज भेजना भी बंद कर दिया है। इस शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी कमल सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुलिस में केस दर्ज होने की खबर के बाद आरोपी ने अपने 40-50 लोगों को घर पर भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed