फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will not be trouble, till 2017 this ncr city become no power cut zone

ये है मास्टर प्लान, 2017 तक नो पावर कट जोन बनेगा एनसीआर का ये शहर

Sat, 02 Jul 2016 03:10 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Jul 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
Will not be trouble, till 2017 this ncr city become no power cut zone
बिजली - फोटो : अमर उजाला

इस साल भले ही जिले के लोगों को बिजली की कटौती झेलनी पड़ रही हो लेकिन विभाग ने अगले साल नो पावर कट जोन की योजना तैयार कर ली है। अभी जिले में 1200 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है जबकि विभाग के पास करीब 1100 मेगावाट उपलब्ध है।

विज्ञापन


अगले साल विभाग के पास करीब 2200 मेगावाट बिजली की उपलब्ध होगी। इसके बाद शहर की बात तो दूर जिले भर के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या नहीं होगी और विद्युत विभाग नोएडा को नो पावर कट जोन बना देगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक 760 केवीए क्षमता का जहांगीरपुर का विद्युत सबस्टेशन चालू हो गया है। इसके अलावा सेक्टर-148 में बिजली सब स्टेशन के दो माह के अंदर चालू होने की संभावना है। इन दोनों के चालू होने के बाद बिजली की मौजूदा सप्लाई1100 मेगावाट से दोगुनी हो जाएगी। जिले में करीब 2200 मेगावाट बिजली की आवक हो जाएगी तो बिजली कटौती करने की जरूरत ही नहीं पडे़गी। यह कार्य इसी साल जुलाई में शुरू हो जाएगी और अगले साल सर्दियों तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन जोड़ने का काम चालू

Will not be trouble, till 2017 this ncr city become no power cut zone
Noida

अभी दादरी के पाली और हरियाणा के नवादा स्थित बिजली घरों से लेकर जिले को रोशन किया जा रहा है। अगर इन दोनों में किसी भी बिजली घर पर फाल्ट या तकनीकी खामी आ जाए तो जिले में बिजली गुल हो जाती है। लेकिन अब विद्युत विभाग ने इसका भी रास्ता निकाल लिया है।

जहांगीरपुर से 760 केवीए से एक लाइन दादरी के पाली घर के लिए लाई जा रही है। जबकि दूसरी लाइन सेक्टर-148 के लिए ले जाई जाएगी। जहांगीरपुर से जो लाइन पाली को जोड़ी जा रही है उससे यदि पाली बिजली घर बैठ जाता है तो जहांगीरपुर बड़ी लाइन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में बिजली सप्लाई की जा सकेगी।

इसके अलावा सेक्टर-148 बिजली घर से सेक्टर-45, गेझा-भंगेल बिजली घर, सेक्टर-129 बिजली घर, को जोड़ दिया जाएगा। इससे इन बिजली घरों का लोड तो कम हो ही जाएगा। साथ ही बिजली के आए दिन होने वाले लोकल फाल्ट में भी कमी आ जाएगी।

केंद्र की योजना भी करेगी लाभान्वित

Will not be trouble, till 2017 this ncr city become no power cut zone
Electricity

केंद्र की दीन दयाल उपाध्याय योजना के माध्यम से जिले को करीब 73 करोड़ रुपये बिजली के विकास के लिए मिले हैं। इन रुपयों से गांवों में बिजली के तार और पोल के अलावा ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाएगी। आधुनिक उपकरण लगाकर गांवों को रोशन किया जाएगा।

इससे लोड और आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या का समाधान हो जाएगा। अफसरों को दावा किया है कि उक्त राशि से गांवों का स्वरूप ही बदल जाएगा। जहांगीरपुर और नोएडा के सेक्टर-148 बिजली घर से एक योजना बनाई जा रही है।

जिससे न सिर्फ नोएडा बल्कि पूरे जिले में बिजली की कमी दूर हो जाएगी। दोनों बिजली घरों से लगभग दोगुनी (2200 मेगावाट) बिजली मिल जाएगी। जिससे कटौती की समस्या दूर हो जाएगी।- पुनीत गुप्ता, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed