फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will Modimay BJP rally on January 10th in delhi.

दिल्ली जीत के लिए रामलीला मैदान से चलेगा मोदी मैजिक

Thu, 08 Jan 2015 08:36 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
Will Modimay BJP rally on January 10th in delhi.

दिल्ली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में प्रदेश भाजपा जुट गई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश की टीम ने रैली स्थल का मुआयना किया साथ ही रैली में भीड़ जुटाने पर भी चर्चा की गई। 10 जनवरी को आयोजित होने वाली इस रैली में प्रधानमंत्री दिल्ली में पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


रैली में वह कई तरह के चुनावी वायदों के साथ किए गए कामों से भी दिल्लीवालों को अवगत कराएंगे। रैली में हरियाणा,  झारखंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सम्मानित किया जाएगा। अगर इस बीच जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सरकार बनी तो वहां के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली का भले ही नए मुख्यमंत्रियों के अभिनंदन के लिए आयोजित की जा रही है। लेकिन इस रैली को पूरे तरीके से मोदी पर केंद्रित करने की तैयारी प्रदेश भाजपा टीम की है। पूरे पंडाल को भी ऐसा लुक दिया जाएगा जिसमें मोदी ही नजर आए।

स्टेज पर दो और ग्राउंड में 12 एलसीडी स्क्रीन लगेंगे

रैली स्थल पर तैयार होने वाला स्टेज करीब 60 फीट लंबा 36 फीट चौड़ा होगा।  स्टेज पर दो बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगेगी। इसी तरह मैदान में एक दर्जन स्क्रीन लगाने की योजना है।

रैली से बीजेपी करेगी दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

Will Modimay BJP rally on January 10th in delhi.

मोदी की रैली के लिए भीड़ जुटाना सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के लिए है। भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने एक खास रणनीति के तहत दिल्ली के शक्ति केंद्र से बस चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार करीब दो हजार बस से भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर पहुंचाया जाएगा।

विधायक व पार्षद भी अपनी तरफ से बसों का इंतजाम करेंगे

रैली में भाजपा कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन के भी तैयारी में जुटे है। भाजपा विधायक व पार्षद अपने-अपने स्तर पर भी भीड़ को लेकर रैली स्थल पहुंचेंगे। दरअसल हर रैली में अपना दमखम दिखाने की होड़ नेताओं में होती है। ऐसा इसलिए भी है कि भीड़ जुटाकर भाजपा नेता अपने-अपने टिकट की दावेदारी करते हैं।

एक लाख के करीब भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Will Modimay BJP rally on January 10th in delhi.

चुनावी माहौल में भीड़ जुटाने को पार्टी बेहद जरूरी मान रही है। इसके लिए आरडब्ल्यूए, युवा वर्ग, विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठके की जा रही हैं।

भाजपा ने एक लाख भीड़ को जुटाने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि मंडल, जिला के पदाधिकारियों से भी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रैली सफल बनाने में संघ भी जुटा

नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी जुटे हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व प्रदेश संगठन महामंत्री लगातार बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed