फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will guardian hunger strike on September 20

20 सितंबर को अभिभावक करेंगे भूख हड़ताल

Sun, 14 Sep 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 14 Sep 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
Will guardian hunger strike on September 20

प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों के आंदोलन ने फिर तेजी पकड़ ली है। आगामी सत्र में फिर से फीस वृद्धि के खिलाफ डीपीएसजी के तीनों स्कूलों के पैरेंट्स की फेडरेशन ‘स्कूल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद’ ने प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने नए सत्र में फिर से फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए फैसले के खिलाफ 20 सितंबर को डीपीएसजी वसुंधरा पर सांकेतिक भूख हड़ताल का ऐलान किया है। भूख हड़ताल में डीपीएसजी के तीनों स्कूलों के साथ बाकी स्कूलों के अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकार से फीस वृद्धि के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए हर साल स्कूल फीस में हो रही बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिए नया कानून लाने या फिर गाइडलाइन बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रवक्ता नीरज भटनागर ने कहा कि फीस वृद्धि का मामला अभी कोर्ट में लंबित है, दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन फिर से फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अभिभावकों की बात सुनने को कोई तैयार नहीं है।

प्रबंधन के फैसले के खिलाफ 20 सितंबर से सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभियान से सभी स्कूलों के अभिभावकों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed