फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will feature Gene Test, HIV and TB must examine easy.

मिलेगी जीन टेस्ट की सुविधा, HIV और टीबी की जांच होगी आसान

Thu, 11 Feb 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Will feature Gene Test, HIV and TB must examine easy.

अगले सप्ताह से जिले में टीबी (क्षयरोग) का जीन एक्सपर्ट टेस्ट शुरू हो जाएगा। इसके लिए मशीनें इंस्टॉल कर ली गई हैं। जिले में इस मशीन के शुरू होने के बाद एचआईवी मरीजों और बच्चों में टीबी की जांच आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, सामान्य टीबी के बाद कई मरीजों में मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट टीबी (एमडीआर-टीबी) हो जाती है, जिसमें आम टीबी की दवा का कोई असर नहीं होता है, लेकिन इसे पता करने के लिए विशेष तकनीक के जरिए टेस्ट किया जाता है।
विज्ञापन


जो अभी तक गुड़गांव जिले में उपलब्ध नहीं है। यहां के मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें मेवात स्थित हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। सैंपल भेजने और रिपोर्ट आने तक दो से तीन दिन का समय लगता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने जिले में यह मशीन लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह मशीन सेक्टर-39 में शिफ्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन सिविल लाइन स्थित सामान्य अस्पताल के बाहर ओपीडी होने के कारण इसे यही लगाने का निर्णय लिया गया।

मशीन आने के साथ ही लैब टेक्निशियन को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। इसके लिए क्षयरोग विभाग में अलग से लैब भी बनाया गया है। जिसका काम चल रहा है।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय का कहना है कि मरीजों की सहूलियत को देखते हुए यह मशीन यहां लगाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। लैब में काम तेजी से चल रहा है। अगले सप्ताह में यह शुरू हो जाएगा।

एचआईवी प्रोजेक्ट से एनजीओ को हटाने पर नाको नाराज
प्रदेश में एड्स की रोकथाम के लिए काम कर रही गैर सरकारी संगठनों को हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा हटाने के मामले को नेशनल एड्स कंट्रोल संगठन (नाको) ने गंभीरता से लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नैको के उप-महानिदेशक डॉ. नीरज धींगड़ा ने हरियाणा के एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से हल करने का निर्देश दिया है।


दरअसल, प्रदेश सरकार ने एड्स कार्यक्रम में लगे 50 से अधिक एनजीओ की कार्य सेवा समाप्त कर दी है। इसमें अधिकांश लोगों को बिना किसी कारण के हटा दिया गया है। इनमें गुड़गांव की दो एनजीओ एडेंट और नेचुरल केयर भी शामिल हैं। जिन्हें ऑडिट में बेहतर साबित होने के बाद भी हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed