फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Will be recorded on mobile breakdown safe

मोबाइल टूटने पर भी रिकार्डिंग रहेगी सुरक्षित

Fri, 03 Apr 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Apr 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Will be recorded on mobile breakdown safe

आम लोगों के स्टिंग को धार देने के लिए दिल्ली सरकार हाईटेक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करवा रही है। इससे मोबाइल खराब होने पर भी स्टिंग का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। बाद में इसका साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल हो सकेगा। हालांकि, एप के लिए स्मार्ट मोबाइल की जरूरत पड़ेगी। दिल्ली सरकार के सूत्रों की मानें तो एक महीने में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, शपथ लेते समय ही मुख्यमंत्री ने दिल्लीवालों को नसीहत दी थी कि अगर कोई अधिकारी घूस मांगे तो मना मत करना। उसका स्टिंग कर लेना। सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। 5 अप्रैल का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा। कोशिश यह है कि बगैर किसी हिचक के आम लोग स्टिंग कर सकें। इसके लिए खासतौर से एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है। सरकार सूत्रों का कहना है कि एप के जरिये मोबाइल सीधा सरकार के सर्वर से लिंक हो जाएगा। इससे स्टिंग की ऑनलाइन रिकार्डिंग होती रहेगी।  
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा एप
इसमें वीडियो और ऑडियो रिकार्डिंग की सुविधा होगी। पहले स्मार्ट फोन यूजर्स को एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एक यूजरआईडी और पासवर्ड मिलेगा। मोबाइल नंबर से यूजर्स की पहचान सरकार सुनिश्चित करेगी। वहीं जब आप इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे होंगे तो आपके मोबाइल की स्क्रीन ऑफ रहेगी। इससे सामने वाले व्यक्ति को यह पता नहीं चलेगा कि उसका स्टिंग हो रहा है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर में सबूत लंबे समय तक सुरक्षित रखने का भी इंतजाम है। रिकार्डिंग के वक्त संदेह होने पर अगर मोबाइल तोड़ दिया जाता है, तो टूटने से पहले तक की रिकॉर्डिंग सर्वर में सुरक्षित रहेगी। मोबाइल टूटते ही रिकॉर्डिंग और शिकायत सरकार के पास पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed