{"_id":"fe8ccd138e438a0ba6810b5296201d97","slug":"will-be-closed-from-march-mmx-mall-multiplex-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से बंद हो जाएगा एमएमएक्स मॉल-मल्टीप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से बंद हो जाएगा एमएमएक्स मॉल-मल्टीप्लेक्स
नेहा राय/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद का इकलौता छह स्क्रीन वाला एमएमएक्स मॉल-मल्टीप्लेक्स मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद किया जाएगा। इसके पीछे मॉल का रेनोवेशन बताया जा रहा है। आगामी 28 मार्च से मॉल को सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
मॉल प्रबंधन लगातार हो रहे घाटे की बात कर रेनोवेशन का काम शुरू करने और अन्य मॉल की तरह एमएमएक्स मॉल में लग्जरी फाइव स्टार होटल खोलने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
देसी जंक्शन से मिला था पहला झटका: पालिका बाजार की तर्ज पर एमएमएक्स मॉल में देसी जंक्शन खोला गया था। 12 फरवरी 2010 को देसी जंक्शन की शानदार ओपनिंग हुई थी।
विज्ञापन
जहां कपड़े, ज्वैलरी, खिलौनों के साथ ही घर के सजावटी सामान और अन्य इस्तेमाल में आने वाली सभी वस्तुएं उपलब्ध थीं। लेकिन खरीदार इससे जुड़ नहीं पाए।
जिसके कारण इसे जल्द ही बंद कर दिया गया। वहीं, एमएमएक्स के साथ ही हॉट सिटी के कुछ और मॉल भी घाटे के कारण बंद होने के कगार पर हैं।