फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wildlife safari coming soon in delhi

दिल्लीवासी वाइल्ड लाइफ सफारी का उठा सकेंगे लुत्फ, दिखेगी मिनी इंडिया की झलक

Fri, 08 Mar 2019 03:14 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
wildlife safari coming soon in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter

 दिल्लीवासी जल्द ही वाइल्ड लाइफ सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। केंद्र सरकार बदरपुर थर्मल पावर प्लांट की करीब 884 एकड़ जमीन पर सिटी फॉरेस्ट का विकास होगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, करीब 343 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अगले दो साल में पूरा हो जाएगा। केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय के परामर्श से एनटीपीसी इस प्रोजेक्ट का विकास करेगा। इसके साथ ही द्वारका में भारत वंदना पार्क का विकास भी होना है।

विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट दिल्लीवालों के लिए बेहतरीन अनुभव का अहसास कराया। यह चिड़ियाघर से अलग है। यहां सारी चीजों का विकास प्राकृतिक तरीके से होगा। शाकाहारी और मांसाहारी पशुओं के साथ सिटी फॉरेस्ट में दिल्ली के स्थानीय पौधों का रोपण कराया जाएगा। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि एनटीपीसी का पावर प्लांट पिछले साल 15 अक्तूबर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस जगह का इस्तेमाल अब सिटी फॉरेस्ट के तौर पर होगा। मंत्रालय अधिकारी बताते हैं कि डीपीसीसी व एनजीटी ने बीते 25 जनवरी को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसका विकास तीन चरणों में होगा। पहले फेज का टेंडर आवंटित कर दिया गया है। संबंधित एजेंसी ने मौके पर काम भी शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ द्वारका सेक्टर 20 में डीडीए करीब 200 एकड़ जमीन पर भारत वंदना पार्क का विकास करेगा। बड़ी झील होने के साथ पार्क में भारत की विविधता में एकता की झलक मिलेगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 446 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। डीडीए उपाध्यक्ष तरुण कपूर के मुताबिक, पूरा प्रोजक्ट दो साल में तैयार हो जाएगा। इसमें भारत के हर क्षेत्र की खूबियों को दर्शाया जाएगा। इसका निर्माण एनबीसीसी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed